सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदर्शित

How to wear the striped palazzo pants in hindi

जैसा की आप सब जानते है ही है की आज कल palazzo pants कितने ज्यादा ट्रेंड मे है और ये अलग अलग तरह के कलर्स और पैटर्न्स मे आपको देखने को मिलते है। लड़कियां आजकल इन palazzo pants को पहनना काफी पसन्द कर रही है क्योंकि यह स्टाइलिश होने के साथ साथ कंफर्टेबल होते है। और इन्हे कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है।  आज मे आपके साथ striped palazzo pants को स्टाइल करने के कुछ टिप्स शेयर करने वाली हूं। अगर आपको भी striped palazzo pants पसंद है तो आपको इस पोस्ट से शायद कुछ डिफरेंट स्टाइलिंग आइडियाज देखने को मिल सकते है। 1 Outfit idea अपने शार्ट palazzo pant को आप हॉफ स्लीव वाली टॉप के साथ पहन सकती है। साथ मे casual look के लिए व्हाइट स्नीकर पहने।  साथ मे चाहे तो ऊपर से एक शर्ट भी डाल सकती है इससे थोड़ा कैजुअल लुक मिलेगा। 2 outfit idea Winters मे आप यह लुक ट्राई कर सकती है इसमें आप अपने  Striped palazzo pant को black turtle neck वाले टॉप के साथ पहने और ऊपर से अपनी पसंद का जैकेट या कोट पहने। साथ मे बूट्स पहने और लुक को कंप्लीट करे। 3 outfit idea इस लुक के लिए अपने striped palazzo pant को सिंपल प्लेन शर

style white sneaker with different outfits ( व्हाइट स्नीकर को कैसे अलग अलग आउटफिट के साथ पहने )


Hey girl's जैसा की हम सभी जानते ही है की व्हाइट स्नीकर अभी कितने ट्रेंडिंग मे है। वैसे तो स्नीकर बहुत सारे कलर्स मे भी मिलते हैं लेकिन व्हाइट स्नीकर ऐसे है जो आपके हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते है। और आपको पता ही है हमारा आउटफिट तभी कंप्लीट होता है जब हम उसके साथ मेच करने वाले सही फुटवेयर पहनते हैं।
I know आप लोगो को भी व्हाइट स्नीकर काफी पसन्द होगे ही। ऐसे कई आउटफिट्स है जिन पर आप व्हाइट स्नीकर पहन सकते हैं।
ऐसे ही कुछ आउटफिट्स मै आपके साथ आज की इस पोस्ट मे शेयर करने वाली हू और लास्ट मे इन्हे कैसे साफ रखे जिससे इनकी चमक बनी रही उसके लिए कुछ टिप्स भी शेयर करूंगी।


DIFFERENT WAYS TO STYLE WHITE SNEAKER

1. Style with dresses :-


लॉन्ग ड्रेस हो या शॉर्ट ड्रेस व्हाइट स्नीकर दोनो के साथ ही अच्छे लगते हैं। गर्मियों मे अपनी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को अलग लुक देने के लिए व्हाइट स्नीकर के साथ पहने। थाई स्लिट ड्रेस के साथ shurg या लॉन्ग जैकेट या कार्डिगन पहने और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट स्नीकर पहने। इसके अलावा आप व्हाइट स्नीकर को लॉन्ग ओवरसाइज टी शर्ट ड्रेस के साथ भी जरूर ट्राई करे। 


2. Style with jumpsuit :-


जैसा की आप जानते ही हो की जंपसूट पहनने मे तो कंफर्टेबल होते ही है साथ मे कितने कूल और स्टाइलिश लगते हैं। अगर इनके साथ व्हाइट स्नीकर पहन ले तो फिर कहना ही क्या। फिर चाहे वो डेनिम जंपसूट हो या फिर फ्लोरल जंपसूट,स्किनी जंपसूट,टैंक जंपसूट सभी के साथ आप बस अपने व्हाइट स्नीकर पहन सकती है। And trust me girl's यू रॉक इट इन दिस लुक!!


3. Style with shorts :-


अपनी शॉर्ट्स ड्रेस को व्हाइट स्नीकर के साथ स्टाइल करे चाहे। आजकल फैशन मे बहुत तरह की शॉर्ट स्कर्ट आ गई है। डेनिम स्कर्ट ,बॉक्स प्लीटेड स्कर्ट, फ्लोरल प्रिंट ,मिडी स्कर्ट और भी बहुत सारी ब्यूटीफुल स्कर्ट आपको मार्केट मे देखने को मिल जाएगी। इन स्कर्ट के साथ व्हाइट स्नीकर आपको बहुत ही गर्लिश लुक देगे। 


4. Style with joggers :-


जोगर्स का क्रेज व्हाइट स्नीकर के साथ आजकल लड़कियो मे काफी देखने को मिल रहा है। जींस की जगह जॉगर्स ने ले ली है क्युकी यह पहनने मे काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल होते है। जॉगर के साथ लूज स्वेटशर्ट पहने इस लुक को और कंफर्टेबल सा लुक देने के लिए साथ मे व्हाइट स्नीकर पहने। किसी भी कलर के जॉगर के साथ व्हाइट स्नीकर बेस्ट ऑप्शन है। जॉगर और व्हाइट स्नीकर का कॉम्बो आजकल बहुत ट्रेंड मे है चाहे आप ट्रेवल करे या जिम जाना हो या फिर कैजुअल आउटिंग यह कॉम्बो सारे लुक के लिए बेस्ट होने वाला है।


5. Style with jeans and pants :-


व्हाइट स्नीकर को  ब्वॉयफ्रेंड जीन्स, बैगी जीन्स या फ्लेयर्ड जीन्स के साथ पहने। पैंट्स और ट्राउजर्स या फिर प्लाजो पैंट्स के साथ भी यह बहुत स्टाइलिश लगते है। कॉलेज गर्ल्स को यह लुक जरूर ट्राई करना चाहिए। आजकल ब्वॉयफ्रेंड जीन्स का फैशन है और व्हाइट स्नीकर के साथ ये बहुत स्टाइलिश लुक देते हैं। आपने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को इस लुक मे देखा होगा। सभी यही लुक फॉलो कर रही है। और आपको भी ये लुक जरूर ट्राई करना चाहिए।


6. Style with skirt :-


अगर आपने अपनी फेवरेट स्कर्ट के साथ व्हाइट स्नीकर नही पहने तो इसे जरूर पहने। आप एनिमल प्रिंट स्कर्ट के साथ व्हाइट स्नीकर पहन सकती है। इसके अलावा ब्लैक स्कर्ट के साथ व्हाइट स्नीकर का कॉम्बो बहुत ही बेस्ट कॉम्बो है। प्लीटेड स्कर्ट के साथ भी व्हाइट स्नीकर पहन सकती है। 

7. Style with kurti :-

स्नीकर को अपनी पसंद की किसी भी कुर्ती के साथ पहन सकते है। लॉन्ग कुर्ती शॉर्ट कुर्ती किसी के साथ भी व्हाइट स्नीकर पहने। कुर्ती के साथ जींस और साथ मे व्हाइट स्नीकर पहने। इससे आपको एक अलग लुक मिलेगा।


 How to clean white sneaker ( सफेद जूतों को कैसे साफ करे ):


सफेद जूते तभी अच्छे लगेंगे जब वो साफ होगे। इसलिए अपने व्हाइट स्नीकर की चमक बनाए रखने के लिए मे कुछ टिप्स आपको बताने वाली हू जिससे आप अपने  स्नीकर को समय समय पर आसानी से साफ कर सके।

  • साफ करने के लिए सबसे पहले अपने जूतों को पानी से धो ले। फिर थोड़ा सा बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं और पुराने ब्रश से जूतों को स्क्रब करे। और फिर इन्हे साफ पानी से अच्छे से धो ले।
  • इसी तरह जूतों की लेस को भी साफ करे।
  • अपने जूतों पर बेकिंग सोडा छिड़कने से जूतों की गंद से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
  • जूतों को साफ करने लिए साबुन या डिटर्जेंट जो भी आप इस्तेमाल कर रहे है वह जितना सॉफ्ट होगा उतना ही अच्छा होगा।
  •  सफेद जूतों मे चमक बनाए रखने के लिए ब्लीच का यूज करे। ध्यान रखे की इसको सिर्फ रबर वाले हिस्से पर ही लगाना है और उतना ही इस्तेमाल करना है जितनी जरूरत हो।







टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट